|
|
विभाग |
![]() |
| संस्था
केंद्र
संगठन
प्रबंधन
पाठ्यक्रम
पुरस्कार
प्रकाशन परियोजना
वार्षिक
गतिविधियाँ |
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभाग परिचय एवं उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभाग का प्रमुख उद्देश्य भारत और विदेशों में हिंदी भाषा और साहित्य के शिक्षण, प्रशिक्षण तथा अघ्ययन -अध्यापन में गुणात्मक सुधार लाना एवं छात्रों को हिंदी साहित्य/ भाषाशिक्षण एवं हिंदी शोध-प्रविधियों का परिचय देना है। विदेशी छात्रों को आगरा मुख्यालय में अधुनातन तकनीक से हिंदी शिक्षण-प्रशिक्षण प्रदान करने में कंप्यूटर प्रयोगशाला एवं इलैक्ट्रॉनिक कक्ष का उपयोग एक महत्वपूर्ण प्रयोग है। संस्थान द्वारा संचालित विदेशियों के हिंदी शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तीन प्रकार की योजनाओं के अंतर्गत निम्नलिखित कोटियों के विदेशी विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है-
शैक्षिक गतिविधियाँ: सत्र 2009-10 में 29 देशों के 69 विद्या्र्थियों ने चार स्तरों के क्रमिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया। पाठ्यक्रम एवं छात्र/छात्राओं की संख्या इस प्रकार है-
विदेशी विद्यार्थियों ने दीवाली और होली का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया। रंगोली कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर अपूर्व छटा बिखेरी। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम में नृत्य, गायन, वाद-विवाद की प्रतियोगिताएँ हुईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य, गायन, तबला, योग की कक्षाएं हुईं जिनसे विद्यार्थी लाभान्वित हुए। हिंदू हेरिटेज़, दिल्ली द्वारा ऋषिकेश-हरिद्वार में आयोजित त्रि-दिवसीय कार्यक्रमों में 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभागीय सदस्यः शैक्षिक सदस्य
प्रशासनिक सदस्यः- 1-श्री हरीश चन्द्र शर्मा, उच्च श्रेणी लिपिक 2-श्री मोहनलाल यादव, चतुर्थ श्रेणी कार्मिक 3-श्री रामकिशन, चतुर्थ श्रेणी कार्मिक विदेशी प्रवेश
|