विभाग

  संस्था केंद्र संगठन प्रबंधन पाठ्यक्रम पुरस्कार प्रकाशन परियोजना वार्षिक गतिविधियाँ

सांध्यकालीन पाठयक्रम विभाग

back पीछे

परिचयः

सांध्यकालीन विभाग द्वारा हिंदी के प्रयोजनमूलक एवं रोज़ग़ारपरक पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाता है। इन पाठ्यक्रमों की प्रकृति अंशकालिक (Part Time) एवं लघु-अवधीय (Short Term) होने के कारण इनका लाभ वे सभी हिंदी एवं हिंदीतरभाषी विद्यार्थी ले सकते हैं, जो हिंदी को अपने कैरियर के साथ जोड़कर भविष्य में कार्य करना चाहते हैं।

पाठ्यक्रमः

(।) जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा

(॥) अनुवाद सिध्दांत एवं व्यवहार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा

(॥।) अनुप्रयुक्त हिंदी भाषा विज्ञान में परास्नातकोत्तर डिप्लोमा

हिंदी रोजगार योजना के अंतर्गत संचालित त्रि-मासीय पाठ्यक्रमः

(।) मीडिया संप्रेषण में हिंदी दक्षता पाठ्यक्रम

(॥) विक्रय एवं विपणन कौशल में हिंदी दक्षता पाठ्यक्रम

विभाग द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में विगत 03 वर्षों की छात्र-संख्या का विवरणः

क्रम सं. पाठ्यक्रम का नाम
2005-06 2006-07 2007-08 योग
1. जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा 41 63 37
141
2. अनुवाद सिध्दांत एवं व्यवहार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा 11 14 - 25
3. अनुप्रयुक्त हिंदी भाषा विज्ञान में परास्नातकोत्तर डिप्लोमा - 18 9 27
4. विक्रय एवं विपणन डिप्लोमा - - 14 14
योग 52 95 60 207

हिंदी रोजगार योजना के अंतर्गत संचालित त्रि-मासीय पाठ्यक्रमः

1. मीडिया संप्रेषण में हिंदी दक्षता पाठ्यक्रम

2. विक्रय एवं विपणन कौशल में हिंदी दक्षता पाठ्यक्रम

विभागीय गतिविधियाँ :

  • दिनांक 16.01.2007 को विभागीय शैक्षिक बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संस्थान के आंतरिक सदस्यों के रूप में प्रो. रामवीर सिंह, शैक्षिक समन्वयक, प्रो. रामकमल पांडेय, विभागाध्यक्ष, अध्यापक शिक्षा विभाग, प्रो. श्रीश चंद जैसवाल, क्षेत्रीय निदेशक, दिल्ली केंद्र, डॉ. हरिवंश सिंह सोलंकी, विभागाध्यक्ष, सांध्यकालीन पाठ्यक्रम विभाग ने तथा आमंत्रित विशेषज्ञ सदस्य के रूप में क.मुं. विद्यापीठ के निदेशक प्रो. हरिमोहन, जे.एन.यू., नई दिल्ली के प्रो. चमनलाल और दिल्ली वि.वि., दिल्ली के डॉ. मोहन ने भाग लिया।
  • दिनांक 02.02.2007 को डॉ0 सुरेंद्र विक्रम, विभागाध्यक्ष, जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग, क्रिश्चियन कॉलेज, लखनऊ ने संस्थान में जनसंचार एवं पत्रकारिता के छात्रों के लिए एक विशेष व्याख्यान दिया।
  • 21 एवं 22.04.2007 को प्रो. ए.एच. आज़मी, पूर्व विभागाध्यक्ष, जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग, बनारस हिंदू वि.वि., बनारस ने संस्थान में ‘जनसंपर्क एवं विज्ञापन’ विषय पर विशेष व्याख्यान दिया।

विभागीय सदस्य :

शैक्षिक सदस्यः
top
1. डॉ. हरिवंश सिंह सोलंकी, रीडर (विभागाध्यक्ष)

2. श्री संतोष कुमार अहिरवाल, प्रवक्ता : अनुवाद विज्ञान (अनुबंध पर)

3. श्री विनय गुप्ता, प्रवक्ता : विक्रय एवं विपणन (अतिथि प्रवक्ता)

4. श्री मृदुल कुलश्रेष्ठ, प्रवक्ता : विक्रय एवं विपणन (अतिथि प्रवक्ता)

5. श्री ब्रज खण्डेवाल (अतिथि प्रवक्ता : जनसंचार एवं पत्रकारिता)

6. डॉ. राजशंकर शर्मा (अतिथि प्रवक्ता : जनसंचार एवं पत्रकारिता)

प्रशासनिक सदस्यः













top ऊपर की ओर