|
|
केंद्र |
![]() |
| संस्था
केंद्र
संगठन
प्रबंधन
पाठ्यक्रम
पुरस्कार
प्रकाशन परियोजना
वार्षिक
गतिविधियाँ |
दीमापुर केंद्र स्थापना पता: ओल्ड डी0आई0एस0 आफिस बिल्डिंग हाफ नागराजन(एस0सी0 जमीर हाउस के पास) दीमापुर-12 (नागालैंड) दूरभाष: 03862-233152 फैक्स: 03862-233152 उद्देश्य राज्य में सेवारत हिंदी शिक्षकों के लिए लघुअवधीय नवीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इन नवीकरण कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों को भाषाशिक्षण की नवीन प्रविधियों से परिचित कराया जाता है तथा मानक हिंदी के प्रयोग के प्रति उनमें सतत् जागरूकता बनाये रखने का प्रयास किया जाता है। दीमापुर केंद्र को पूर्ण सत्रीय नियमित पाठ्यक्रम के अंतर्गत हिंदी शिक्षण प्रवीण एवं विशेष-गहन हिंदी शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन तथा मणिपुर, नागालैंड राज्य के हिंदी अध्यापकों के नवीकरण कार्यक्रमों का उत्तरदायित्व सौंपा। संगोष्ठी एवं ‘समन्वय पूर्वोत्तर’ पत्रिका : दिनांक 07.08.08 एवं दिनांक 08.08.08 को संस्थान मुख्यालय आगरा के पूर्वोत्तर सामग्री निर्माण विभाग एवं दीमापुर केंद्र के सहयोग से "पूर्वोत्तर की भाषाओं के समन्वय एवं संरक्षण में हिंदी की भूमिका" विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन दीमापुर में हुआ।वार्षिक गतिविधियाँ : सत्रावधि में केंद्र पर हिंदी शिक्षण प्रवीण और विशेष गहन पाठ्यक्रमों की कक्षाओं और पाठ्य सहगामी क्रियाओं का संचालन किया गया. 26 जनवरी 2009 को केंद्र के उक्त दोनों पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षार्थियों, कर्मचारियों और अध्यापकों में सामूहिक रूप से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण और मुख्य सम्बोधन क्षेत्रीय निदेशक श्री चंद्रकांत कोठे द्वारा किया गया. दिनांक 16.2.09 से 23.02.09 तक प्रवीण और विशेष गहन पाठ्यक्रमों की द्वितीय आंतरिक परीक्षा सम्पन्न हुई. 24.02.09 से माह के अंत तक नियमित प्रश्न-पत्रों के साथ ही शिक्षण-अभ्यास कार्यक्रम हेतु पाठ निर्माण योजना संबंधी पूर्व तैयारी की कक्षाएं चलती रहीं. दिनांक 09.3.09 से 27.3.09 तक प्रवीण और विशेष गहन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के प्रशिक्षार्थियों का शिक्षण-अभ्यास कार्यक्रम दीमापुर के विभिन्न विद्यालयों में चलता रहा. इस दौरान समालोचना पाठ (कौशल एवं साहित्य) परीक्षा आयोजित की गईं. दिनांक 31.3.09 एवं 1.4.09 को उक्त पाठ्यक्रमों के शिक्षण-अभ्यास कार्यक्रम की बाह्य परीक्षा हेतु गुवाहटी केंद्र से प्रो. हरिशंकर सिंह (क्षेत्रीय निदेशक) एवं श्रीरामनारायण सिंह (पी.जी.टी.(हिंदी साहित्य),केंद्रीय विद्यालय सेवक दीमापुर) बाह्य परीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त होकर उक्त कार्य को सम्पन्न किया. दिनांक 9.3.09 से 1.4.09 तक केंद्र के हिंदी शिक्षण प्रवीण एवं विशेष गहन हिंदी शिक्षण प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के समग्र शिक्षणाभ्यास का संयोजन क्षेत्रीय निदेशक द्वारा किया गया. दिनांक 19.3.09 को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, दीमापुर द्वारा आयोजित एक दिवसीय राजभाषा हिंदी कार्यशाला में श्री चंद्रकांत कोठे, क्षेत्रीय निदेशक ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. दिनांक 23.3.09 से 25.3.09 तक, दिनांक 26.3.09 से 28.3.09 तक तथा दिनांक 1.4.09 से 3.4.09 तक शासकीय हिंदी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, दीमापुर में स्थानीय स्तर पर सर्वशिक्षा अभियान, शिक्षा विभाग, नागालैंड सरकार द्वारा सेवारत हिंदी शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नई शिक्षण विधियां/पाठयोजना/मुल्य शिक्षा आदि विषयों पर क्षेत्रीय निदेशक द्वारा विशेष व्याख्यान दिए गए. केंद्र में 29.4.09 से 13.5.09 तक विशेष गहन हिंदी शिक्षण प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की वार्षिक एवं पूरक परिक्षा तथा 11.5.09 को मौखिक परिक्षा और 29.4.09 से 14.5.09 तक हिंदी शिक्षण प्रवीण पाठ्यक्रम की वार्षिक एवं पूरक परिक्षा तथा 14.5.09 को मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया. 15.5.09 को हिंदी शिक्षण प्रवीण एवं विशेष गहन हिंदी शिक्षण प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का सत्रांत समारोह केंद्र पर आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पी. तेमजन जामिर (प्रचार्य राष्ट्रभाषा हिंदी महाविद्यालय, दीमापुर) ने की. संकाय सदस्य
क्षेत्रीय निदेशक
शैक्षिक वर्ग
कार्यक्षेत्र नागालैंड और मणिपुर राज्य ।पाठ्यक्रम शिक्षण-प्रशिक्षण
वर्ष 2006-07 में हुए नवीकरण पाठयक्रमों का विवरण
वर्ष 2007-08 में हुए नवीकरण पाठयक्रमों का विवरण
वर्ष 2007-08 में हुए संवर्धनात्मक पाठ्यक्रम/कौशलपरक पाठ्यक्रम / नियमित पाठ्यक्रम का विवरण
वर्ष 2008-09 में हुए उच्च नवीकरण पाठयक्रमों का विवरण--------- वर्ष 2008-09 में हुए नवीकरण पाठयक्रमों का विवरण--------- वर्ष 2008-09 में हुए संवर्धनात्मक पाठ्यक्रम/कौशलपरक पाठ्यक्रम/नियमित पाठ्यक्रम का विवरण
|