|
|
पाठ्यक्रम |
![]() |
| संस्था
केंद्र
संगठन
प्रबंधन पाठ्यक्रम
पुरस्कार
प्रकाशन परियोजना
वार्षिक
गतिविधियाँ |
पोस्ट एम.ए. जनसंचार एवं पत्रकारिता डिप्लोमा जनसंचार एवं पत्रकारिता का क्षेत्र हिंदी के प्रयोजनमूलक पक्ष का एक महत्वपूर्ण स्वरूप है। केद्रीय हिंदी संस्थान के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग का एक प्रमुख दायित्व हिंदी के इस विशिष्ट स्वरूप को मानक रूप देना तथा मीडिया और समस्त हिंदी भाषी समाज के बीच एक सार्थक सेतु उपस्थित करना है।विशिष्ट उद्देश्य 1. इस विभाग का एक मुख्य उद्देश्य छात्रों को मीडिया की आधुनिकतम तकनीक में प्रशिक्षित करने के साथ ही उन्हें व्यावहारिक क्षेत्र में कुशल बनाना भी है।2. छात्रों को विषयक्षेत्र की अब तक उपलब्ध आधुनिकतम तकनीक से परिचित कराने के साथ ही इस दिशा में विशिष्ट प्रशिक्षण प्रदान करना । 3. विषय- क्षेत्र में महत्वपूर्ण व्यावहारिक प्रयोजनमूलक ज्ञान प्रदान करना एवं प्रशिक्षण के साथ ही उनको अपने विशेषता क्षेत्र में सक्षम कार्य करने में पूर्ण समर्थ बनाना। 4. रोजगार परक '' सेल की स्थापना करना। इसके माघ्यम से प्रतिभा संपन्न छात्रों को मीडिया के प्रतिष्ठानों में सेवा के अवसर प्रदान कराना। संस्थान ने विषय क्षेत्र से संबद्ध विशिष्ट विद्वानों एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में इस पाठ्यक्रम को सर्वांगीण एवं स्वत: पूर्ण बनाने का प्रयास किया है। और इस दिशा में सतत् प्रयासरत है। प्रवेश के सामान्य निर्देश: प्रवेश के लिए आवेदन-पत्र कार्यालय से माह जून जुलाई में प्राप्त किय जा सकते है। आवेदन-पत्र के साथ उत्तीर्ण परीक्षाओं की अंकतालिकाओं और प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपियाँ लगाना आवश्यक है। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के समय मूल, प्रमाण -पत्रों को कार्यालय में दिखाना अनिवार्य है। इसके लिए अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी। प्रवेश परीक्षा तथा साक्षात्कार में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र के साथ अनापत्ति संलग्न न होने पर पाठ्यक्रम में प्रवेश लेते समय अनापत्ति पत्र प्रस्तुत करना होगा। शैक्षिक रिकार्ड, प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर प्रवेशार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार में सम्मिलित होने के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।प्रवेश की न्यूनतम योग्यताएँ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (एम.ए./एम.एस.सी.आदि) या उसके समकक्ष उपाधि तथा स्नातक स्तर पर हिंदी का एक विषय के रुप् में अथवा स्नातक स्तर हिंदी माघ्यम से अध्ययन।पाठ्यक्रम की अवधि तथा शुल्क: पाठ्यक्रम की अवधि एक शैक्षिक वर्ष -जुलाई-अगस्त से मई-जून है।
वार्षिक परीक्षा परीक्षा शुल्क प्रवेश के समय ही देय होगा। वार्षिक परीक्षा आंरम्भ होने से एक दिन पहले पुस्तकालय की सभी पुस्तकें लौटाकर बेबाकी प्रमाण-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा। पाठ्यक्रमों में 70% उपस्थिति अनिवार्य है। विशेष परिस्थिति में 10 प्रतिशत की छूट दी जा सकती है। वार्षिक परीक्षा मई माह में होंगी। (निश्चित तिथियाँ बाद में निर्धारित होंगी।)विशेष (क) अनुसूचित जाति/जनजाति /पिछड़े वर्गो के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। यदि एस. सी./ओ.बी.सी. के छात्र प्रवेश योग्यता पूर्ण नहीं करते हैं तो उन आरक्षित स्थानों को सामान्य वर्ग से भरा जाएगा। (ख) एस. सी./ओ.बी.सी. के छात्रों के प्रवेश चयन में कुल 10 प्रतिशत अंकों की छूट दी जाएगी। (ग) एस. सी./ओ.बी.सी. के छात्रों को केवल शिक्षण शुल्क में 50% की छूट दी जाएगी। (घ) शुल्क जमा करा देने के पश्चात उसे किसी भी परिस्थिति में लौटाया नहीं जाएगा।विशेष टिप्पणी अनुशासनहीन आचरण के लिए विद्यार्थी को दंडित किया जाएगा और प्रवेश रद्द किया जाएगा।इस पाठ्यक्रम में (8) प्रश्न-पत्र होंगे। 1. प्रश्न-पत्र-1 : जनसंचार के सिद्धांत 100 अंक 2. प्रश्न-पत्र-2 : भारत में प्रेस का विकास 100 अंक 3. प्रश्न-पत्र-3 : समाचार संकलन, लेखन, संपादन 100 अंक 4. प्रश्न-पत्र-4 : जनसंचार माध्यमों की सामाजिक भूमिका 100 अंक 5. प्रश्न-पत्र-5 : हिंदी और उसके प्रयोजनमूलक आयाम 100 अंक 6. प्रश्न-पत्र-6 : जनसंपर्क एवं विज्ञापन 100 अंक 7. प्रश्न-पत्र-7 : प्रसारण माध्यम 100 अंक 8. प्रश्न-पत्र-8 : प्रायोगिक एवं मौखिक 100 अंक इस प्रकार पूरी परीक्षा 800 अंक की होगी।(75+25) |