|
|
पाठ्यक्रम |
![]() |
| संस्था
केंद्र
संगठन
प्रबंधन पाठ्यक्रम
पुरस्कार
प्रकाशन परियोजना
वार्षिक
गतिविधियाँ |
पोस्ट एम. ए. अनुवाद सिद्धांत और व्यवहार डिप्लोमा उद्देश्य (क) भाषा विज्ञान तथा अनुप्रयोग की भूमिका पर अनुवाद सिद्धांत का परिचय देना।(ख) अनुवाद कार्य तथा अनुवाद समीक्षा का अनुवाद सिद्धांत के अनुप्रयोग के संदर्भ में अध्ययन कराना। (ग) सेवा माध्यम के रुप में तथा माध्यम परिवर्तन के संदर्भ में हिंदी के व्यवहार की अनुवाद समर्थित क्षमता का विकास करना। प्रवेश के सामान्य निर्देश: प्रवेश के लिए आवेदन पत्र कार्यालय से माह जून, जुलाई में प्राप्त किये जा सकते है। आवेदन-पत्र के साथ उत्तीर्ण परीक्षाओं की अकतालिकाओं और प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपियाँ लगाना आवश्यक है। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के समय मूल प्रमाण पत्रों के कार्यालय में दिखाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र पर प्रवेश परीक्षा, साक्षात्कार की तारीख , समय और स्थान आदि दिये गये है। इसके लिए अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी। प्रवेश परीक्षा तथा साक्षात्कार में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश-पत्र दिखाना अनिवार्य है। सेवारत प्रवेशार्थियों को अपने कार्यालय से अनापत्ति पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। आवेदन पत्र के साथ अनापत्ति पत्र संलग्न न होने पर पाठ्यक्रम में प्रवेश लेते समय अनापत्ति पत्र प्रस्तुत करना होगा। शैक्षिक रिकार्ड प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर प्रवेशार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार में सम्मिलित होने के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।प्रवेश की न्यूनतम योग्यताएँ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (एम.ए./एम.एस.सी आदि) या उसके समकक्ष उपाधि तथा स्नातक स्तर पर हिंदी का विषय के रूप मे अथवा स्नातक स्तर तक हिंदी माध्यम से अध्ययन। (अनुप्रयुक्त हिंदी भाषाविज्ञान उच्च डिप्लोमा के लिए किसी मान्यता प्राप्त संकाय से भाषाविज्ञान में डिप्लोमा अथवा एम.ए. भाषाविज्ञान)पाठ्यक्रम की अवधि तथा शुल्क: पाठ्यक्रम की अवधि एक शैक्षिक वर्ष-जुलाई-अगस्त से मई-जून है।
वार्षिक परीक्षा परिक्षा शुल्क प्रवेश के समय ही देय होगा। वार्षिक परिक्षा आरंम्भ होने से एक दिन पहले पुस्तकालय की सभी पुस्तकें लौटाकर बेबाकी प्रमाण-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा। पाठ्यक्रमों में 70% उपस्थिति अनिवार्य है। विशेष परिस्थिति में 10 प्रतिशत की छूट दी जा सकती है। वार्षिक परीक्षा मई माह में होगी। निश्चित तिथियाँ बाद में निर्धारित होंगी) विशेष (क) अनुसूचित जाति/जनजाति /पिछड़े वर्गो के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित होगी। यदि एस.सी.एस.टी./ओ.बी.सी. के छात्र प्रवेश योग्यता पूर्ण नहीं करते है तो उन आरक्षित स्थानों को सामान्य वर्ग से भरा जाएगा।(ख) एस.सी.एस.टी./ओ.बी.सी. के छात्रों के प्रवेश चयन में कुल 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। (ग) एस.सी.एस.टी./ओ.बी.सी. के छात्रों को केवल शिक्षण शुल्क में 50% की छूट दी जाएगी। (घ) शुल्क जमा करा देने के पश्चात् उसे किसी भी परिस्थिति में लौटाया नहीं जाएगा। विशेष टिप्पणी अनुशासनहीन आचरण के लिए विद्यार्थी को दंडित किया जाएगा और प्रवेश रद्द किया जाएगा।पाठ्यक्रम की रुपरेखा इस पाठ्यक्रम में चार प्रश्न-पत्र होंगे।प्रश्न-पत्र 1 : अनुवाद का भाषावैज्ञानिक संदर्भ 100 अंक प्रश्न-पत्र 2 : अनुवाद का सैद्धांतिक संदर्भ 100 अंक प्रश्न-पत्र 3 : व्यतिरेकी विश्लेषण एवं अनुवाद -(अंग्रजी-हिंदी) 100 अंक प्रश्न-पत्र 4 : सत्रीय अभ्यास तथा अनुवाद परियोजना 100 अंक प्रश्न-पत्र 4 सत्रीय तथा परियोजना कार्य का है। जिसमें क्रमश: आंतरिक तथा बाहा मूल्यांकन होगा। इस प्रकार पूरी परीक्षा 400 अंकों की होगी। |