पाठ्यक्रम

  संस्था केंद्र संगठन प्रबंधन पाठ्यक्रम पुरस्कार प्रकाशन परियोजना वार्षिक गतिविधियाँ

पोस्ट एम.ए. अनुप्रयुक्त हिंदी भाषाविज्ञान डिप्लोमा

back पीछे

उद्देश्य

(क)   भाषाविज्ञान के सिद्धांत एवं उनके अनुप्रयोग की जानकारी देना ।
(ख)   हिंदी के सामाजिक संदर्भ और हिंदी की संरचना की जानकारी देना ।
(ग)    अनुप्रयुक्त भाषाविज्ञान के किसी एक क्षेत्र का विशिष्ट अध्ययन करानां

प्रवेश के सामान्य निर्देश:

प्रवेश के लिए आवेदन-पत्र कार्यालय से माह जून, जुलाई में प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन-पत्र के साथ उत्तीर्ण परीक्षाओं की अंकतालिकाओं और प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपियाँ लगाना आवश्यक है। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के समय मूल प्रमाण-पत्रों को कार्यालय में दिखाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र पर प्रवेश परीक्षा, साक्षात्कार की तारीख समय और आदि दिये गये है। इसके लिए अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी। प्रवेश परीक्षा तथा साक्षात्कार में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य है। सेवारत प्रवेशार्थियों को अपने कार्यालय से अनापत्ति -पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। आवेदन पत्र के साथ अनापत्ति पत्र संलग्न न होने पर पाठ्यक्रम में प्रवेश लेते समय अनापत्ति पत्र प्रस्तुत करना होगा। शैक्षिक रिकार्ड प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर प्रवेशार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार में सम्मिलित होने के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।

प्रवेश की न्यूनतम योग्ताएँ

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (एम. ए. /एम. एस. सी. आदि) या उसके समकक्ष उपाधि तथा स्नातक स्तर पर हिंदी का एक विषय के रुप में अथवा स्नातक स्तर तक हिंदी माध्यम से अध्ययन । (अनुप्रयुक्त हिंदी भाषाविज्ञान उच्च डिप्लोमा के लिए किसी मान्यता प्राप्त संकाय से भाषाविज्ञान में डिप्लोमा अथवा एम. ए. भाषाविज्ञान)

पाठ्यक्रम की अवधि  तथा शुल्क:

पाठ्यक्रम की अवधि एक शैक्षिक वर्ष -जुलाई -अगस्त से मई जून है।

वार्षिक शुल्क विवरण:

1. प्रवेश शुल्क 500.00
2. नामांकन शुल्क 200.00
3. शिक्षण शुल्क 3000.00
4. व्यवहारिक कार्य -
5. परीक्षा शुल्क 500.00
6. अन्य शैक्षिक गतिविधियाँ 800.00
7. पुस्तकालय प्रतिभूति 500.00
योग 5,500.00(रु. 500.00 प्रतिदेय )

वार्षिक परीक्षा

परीक्षा शुल्क प्रवेश के समय ही देय होगा। वार्षिक परीक्षा आरंम्भ होने से एक दिन पहले पुस्तकालय की सभी पुस्तकें लौटाकर बेबाकी प्रमाण-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा। पाठ्यक्रमों में 70%उपस्थिति अनिवार्य है। विशेष परिस्थिति में 10 प्रतिशत की छूट दी जा सकती है। वार्षिक परीक्षा मई माह में होगी। निश्चित तिथियाँ बाद में निर्धारित होगी)

विशेष

(क) अनुसूचित जाति /जनजाति / पिछड़े वर्गो के लिए 25 प्रतिशत सीटे आरक्षित होंगी।
यदि एस. सी. /एस. टी. /ओ. बी.सी. के छात्र प्रवेश योग्यता पूर्ण नहीं करते है। तो उन आरक्षित स्थानों को सामान्य वर्ग से भरा जायेगा।
(ख) एस. सी. /एस. टी. /ओ. बी.सी. के छात्रों के प्रवेश चयन में कुल 10 प्रतिशत अंको की छूट दी जायेगी।
(ग) एस. सी. /एस. टी. / ओ.बी. सी. के छात्रों को केवल शुल्क में 50 % की छूट दी जायेगी।
(घ) शुल्क जमा करा देने के पश्चात् उसे किसी भी परिस्थिति में लौटायो नहीं जायगा।

विशेष टिप्पणी

अनुशासनहीन आचरण के लिए विद्यार्थी को दंडित किया जायेगा और प्रवेश रद्द किया जायेगा।

पाठ्यक्रम की रुपरेखा

इस पाठ्यक्रम में चार प्रश्न पत्र होंगे।
प्रश्न-पत्र-1 : भाषाविज्ञान विश्लेषण : 100 अंक
प्रश्न-पत्र-2 : हिंदी का भाषावैज्ञानिक विश्लेषण: 100 अंक
प्रश्न-पत्र-3 : हिंदी का सामाजिक संदर्भ : 100 अंक
प्रश्न-पत्र-4 : निम्नलिखित में से एक युग्म: 100 अंक
(क) भाषा शिक्षण: सिध्दांत और प्रविधि एवं व्यवहार
(ख) अनुवाद सिध्दांत एवं व्यवहार
(ग) जनसंचार एवं पत्रकारिता : सिद्धांत एवं व्यवहार
(घ) कोश विज्ञान : सिद्धांत एवं व्यवहार
प्रश्न-पत्र 1,2 और 3 अनिवार्य है। प्रश्न-पत्र 4 के विषय सिद्धांत और व्यवहार के युग्म है,जिनमें से एक युग्म लेना होगा। इस प्रश्न-पत्र में प्रत्येक प्रश्न-पत्र में 20 अंक अभ्यास कार्य एवं परियोजना कार्य के होंगे एंव 80 अंक की अंतिम परीक्षा होगी।

topऊपर की ओर