चित्र वीथिका   पद्मभूषण मोटूरि सत्यनारायण  संस्थान गीत  संपर्क   अंग्रेजी संस्करण(English Version) 
संस्था
केंद्र
संगठन
प्रबंधन
विभाग
पाठ्‍यक्रम
पुरस्कार
प्रकाशन
परियोजना
पुस्तकालय
वार्षिक           गतिविधियाँ
संस्थान             समाचार

back पीछे

निदेशक

प्रोफ़ेसर मोहन ने केंद्रीय हिंदी संस्थान के 8वें निदेशक के रूप में दिनांक 30 अगस्त, 2011 को कार्यभार ग्रहण किया.

• उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद की माटी में जन्म.

• काशी हिंदू विश्‍वविद्यालय, वाराणसी से स्नातक और स्नातकोत्तर (हिंदी तथा भाषाविज्ञान) उपाधि प्राप्ति के साथ पी-एच. डी. (हिंदी) उपाधि प्राप्त.

• काशी हिंदू विश्‍वविद्यालय में यू.जी.सी. रिसर्च एसोसिएट तथा यू.जी.सी. रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में कार्य.

• वर्धमान विश्‍वविद्यालय, वर्धमान से अध्यापकीय जीवन की शुरूआत. अध्यापक और विभागाध्यक्ष के रूप में वर्धमान विश्‍वविद्यालय के हिंदी विभाग को उच्चस्तरीय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान.

• 2004 से अगस्त 2011 तक दिल्ली विश्‍वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफ़ेसर और प्रोफ़ेसर के रूप में सक्रिय सहभागिता.

• अनेक पुस्तकों, शोध आलेखों के लेखन के साथ-साथ अनेक संगोष्ठियों की अध्यक्षता तथा वक्‍ता के रूप में सहभागिता.

• दिल्ली विश्‍वविद्यालय की ‘आर एंड डी’ योजना के अंतर्गत ‘हिंदी भाषा का राष्ट्रीय स्वरूप’ विषय पर कार्य.

• विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग की रिसर्च अवार्ड योजना के अंतर्गत ‘हिंदी आलोचना की प्रगतिशील परंपरा और रामविलास शर्मा का आलोचना संसार’ विषय पर कार्य .

• भाषाविज्ञान, अनुवादविज्ञान, मीडिया, कोशविज्ञान, राजभाषा, प्रयोजनमूलक हिंदी और भाषाशिक्षण के साथ भक्‍तिकालीन, आधुनिक हिंदी साहित्य और हिंदी आलोचना में विशेषज्ञता तथा अभिरुचि.

• प्रशासनिक तथा शैक्षिक दायित्व का सफल निर्वहन. फलस्वरूप विभिन्न विश्‍वविद्यालयों की अनेक समितियों के विशेषज्ञ सदस्य तथा अध्यक्ष के रूप में कार्य का अनुभव.

• हिंदी भाषा के बहुविध विकास तथा प्रचार प्रसार के लिए सतत प्रयत्‍नरत.

• वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग की शब्दावली निर्माण समिति के सदस्य के रूप में अवदान.

• संपर्क ई-मेलः mohanhindi_du@yahoo.co.in, khsdirector@gmail.com